इस वेबसाइट से होगी फ्रेश सब्जियों की होम डिलिवरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में एक फोन पर आप घर बैठे ताजी, किटाणु रहित पैक्ड सब्जियां मंगा सकते हैं, वह भी बाजार भाव पर। इसके लिए आपको अतिरिक्त पैसा भी खर्च नहीं करना होगा।
वैज्ञानिक तरीके से साफ की गई सब्जियों से सेहत को नुकसान का डर भी कम रहेगा। दून में हिमांशु जुयाल का यह आइडिया लोगों को खासा पसंद आ रहा है। यही कारण है कि महज कुछ दिनों में ही सौ से अधिक परिवार हिमांशु के परमानेंट ग्राहक बन चुके हैं।
मूलत: कोटद्वार निवासी हिमांशु जुयाल ने बीए तक पढ़ाई की है। दून में वह छह नंबर पुलिया के पास गढ़वाली कॉलोनी में रहते हैं। कुछ समय पूर्व उन्होंने सब्जियों की ऑनलाइन बिक्री के लिए दून फ्रेश नाम से वेबसाइट तैयार की और शास्त्रीनगर में सब्जियों की धुलाई व बैक्टीरिया फ्री करने का प्लांट लगाया।
अब हिमांशु अपने कर्मचारियों के साथ रोजाना सुबह निरंजनपुर मंडी पहुंच जाते हैं, जहां से डिमांड के मुताबिक सब्जियां खरीदते हैं। यहां से वह ताजी सब्जियां लेकर प्लांट पहुंचते हैं। सब्जियों और फलों को छांटने के बाद उनकी सफाई, धुलाई और कीटाणु मुक्त करने की प्रक्रिया होती है। इसके तुरंत बाद डिमांड के अनुसार फल और सब्जियों की पैकिंग की जाती है। हिमांशु प्रत्येक ग्राहक के पास पहली बार खुद डिलीवरी करने जाते हैं।
फोन पर या ऑनलाइन फल-सब्जियों के ऑर्डर
हिमांशु ने बताया कि फोन पर या ऑनलाइन फल-सब्जियों के ऑर्डर दिए जा सकते हैं। ऑर्डर की डिलीवरी अगले दिन 11 बजे के बाद की जाती है।
उन्होंने बताया कि डिमांड के मुताबिक फल-सब्जियां खरीदने, सफाई और पैकिंग में समय लगता है। इसलिए ग्राहकों से एक दिन पहले ही डिमांड ले ली जाती है। उन्होंने बताया कि शादी-पार्टी जैसे बड़े आयोजनों के लिए भी ऑर्डर आ रहे हैं।
कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा
दून फ्रेश से सब्जियां खरीदने पर ग्राहकों को कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा दी गई है। इसके अलावा वेबसाइट पर ई वॉलेट भी बनाया गया है। यहां से खरीदारी करने पर ग्राहकों को पांच फीसदी डिसकाउंट की सुविधा मिलती है।
फोन और वेबसाइट से ऑर्डर
ग्राहक मोबाइल नंबर 9357203040 पर कॉल कर अपना ऑर्डर दे सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट www.doonfresh.com और info@doonfresh.com पर भी अपना ऑर्डर बुक कर सकते हैं। हिमांशु ने बताया कि शहर के सभी हिस्सों में होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है।