{"_id":"56f0d0574f1c1baa2cf14d24","slug":"dehradun-smart-city-be-like-as-edinburg","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉटलैंड की राजधानी की तरह बनेगा अपना दून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉटलैंड की राजधानी की तरह बनेगा अपना दून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून अब स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग की तरह खूबसूरत और बेहतरीन बनाया जाएगा। एडिनबर्ग की भौगोलिक स्थिति करीब-करीब देहरादून जैसी ही है।
विज्ञापन
एडिनबर्ग में हर साल करीब 75 हजार छात्र नये आते हैं और दून में एक लाख। इस शहर की जनसंख्या करीब-करीब दून के बराबर है। यहां प्रति व्यक्ति आय ज्यादा है। देहरादून की प्रति व्यक्ति आय करीब 2400 डॉलर है और देश की करीब 800 डालर। ऐसे में प्रदेश सरकार ने स्मार्ट दून के लिए एडिनबर्ग को बैंच मार्क बनाया है।
विज्ञापन
दून अब ई-सिटी फॉर ऑल
स्मार्ट दून को पहले नॉलेज हब बनाने की बात की जा रही थी। अब स्मार्ट दून ई-सिटी फॉर ऑल होगी।
लगेंगे इंटेलीजेंट पोल
स्मार्ट दून में ऐसे खंभे लगाये जाएंगे जिनमें स्ट्रीट लाइट होगी, मोबाइल टॉवर का काम भी यही करेंगे। इनसे फ्री वाई फाई जोन बन सकेगा। प्रदूषण को नापने के सेंसर भी लगे होंगे। नोडल अधिकारी के मुताबिक इन खंभों को दून के अन्य क्षेत्रों में भी पैन एरिया डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत लगाया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रीन बिल्डिंग भी बनेगी
जोन फोर में ग्रीन बिल्डिंग का भी प्रस्ताव है। एमडीडीए के कार्यालय को इसके लिए ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जाएगा। रूफ टॉप सोलर भी अहम हिस्सा होंगे।
अब पुराने शहर को संवारने की राह पर
स्मार्ट दून अब जोन चार के रेट्रोफिटिंग की राह चलेगा। घंटाघर, चकराता रोड, जीएमएस रोड, सहारनपुर रोड आदि इलाकों वाले जोन चार के रेट्रोफिटिंग के प्रस्ताव को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने सोमवार को हरी झंडी दे दी। स्मार्ट दून के परियोजना अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक 28 मार्च तक रेट्रोफिटिंग के प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा। अब ग्रीन फील्ड में स्मार्ट दून बनाने की परियोजना का मामला राज्य सरकार के पाले में है।
स्मार्ट दून का ग्रीन फील्ड का प्रस्ताव पहले बीस शहरों की सूची में जगह नहीं बना पाया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने 23 शहरों को फास्ट ट्रैक के तहत 15 अप्रैल तक दूसरा प्रस्ताव भेजने को कहा है। इसी के तहत प्रदेश सरकार ने शहर को पांच जोन में बांटा था। जोन पांच में ग्रीन फील्ड का प्रस्ताव शामिल था। सोमवार को सचिवालय में मीडिया से मुखातिब आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि जोन पांच में जोन चार के क्षेत्र और ग्रीन फील्ड का प्रस्ताव शामिल किया गया था।
रायशुमारी में इसको 68 प्रतिशत मत मिले हैं। जोन चार को केवल पांच प्रतिशत वोट मिले। केंद्र सरकार ने ऐसे प्रस्तावों को स्वीकार करने की मंशा जाहिर की है जो तीन साल में तैयार हो जाएं। ग्रीन फील्ड का कोई भी प्रोजेक्ट किसी भी सूरत में पांच साल से पहले बनकर तैयार नहीं हो सकता। ऐसे में तय किया गया है कि जोन चार की रेट्रोफिटिंग का प्रस्ताव स्मार्ट दून के लिए तैयार किया जाए। शासन ने एक कंपनी के जरिये डोर-टू-डोर सर्वे कराया था।
इसमें जोन चार को सर्वाधिक 28 प्रतिशत मत मिले थे। अब 28 मार्च तक जोन चार के रेट्रोफिटिंग के प्रस्ताव का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इस ड्राफ्ट पर भी लोगों से राय ली जाएगी। नोडल अधिकारी के मुताबिक रायशुमारी में कुल 28 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इस हिसाब से दून में अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक लोगों ने रायशुमारी में हिस्सा लिया। बताया कि इसके साथ ही पैन सिटी डेवलपमेंट के तहत शहर के अन्य हिस्सों का भी विकास किया जाएगा। ग्रीन फील्ड डेवलपमेंट का मामला अब प्रदेश सरकार के पाले में है।
यह है लोगों की प्राथमिकता
शहर की स्वच्छता, पैदल पथ की व्यवस्था, लोगों की सुरक्षा, शहर के विकास में लोगों की भागीदारी, स्वास्थ्य और यातायात प्रबंधन।
इस चुनौती का जिक्र
बिजली समस्या