{"_id":"56ec22fa4f1c1bbc588b4568","slug":"dealers-not-considered-cm-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM के आदेश डीलरों ने किए दरकिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM के आदेश डीलरों ने किए दरकिनार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Mar 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 मार्च तक पुराने कार्ड पर उपभोक्ताओं को राशन दिए जाने के मुख्यमंत्री हरीश रावत के आदेश को कुछ डीलरों ने नहीं माना। उपभोक्ताओं को पुराने कार्ड पर राशन देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
हर रोज दर्जनों पुराने राशन कार्ड धारक जिला पूर्ति कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत कर रहे हैं। बावजूद विभाग डीलरों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
एपीएल राशन कार्डों के नवीनीकरण की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है। राशन कार्ड नवीनीकरण की अंतिम तारीख 31 मार्च है। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार कार्डों के नवीनीकरण तक किसी भी उपभोक्ता का राशन नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
डीलर मांग रहे नया कार्ड, उपभोक्ता परेशान:
सीएम के आदेश के बाद जिला पूर्ति अधिकारी पीएस पांगती ने डीलरों को निर्देश दिया था कि कार्ड नवीनीकरण तक उपभोक्ताओं का राशन नहीं रोका जाएगा। बावजूद डीलर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं और उनका राशन रोक रहे हैं।
हर रोज दर्जनों उपभोक्ता इसकी शिकायत लेकर जिला पूर्ति कार्यालय पहुंच रहे हैं। आरकेडिया गांव की उप प्रधान गीता बिष्ट ने कहा कि उनके क्षेत्र के उपभोक्ता शिकायत कर रहे हैं कि डीलर पहले नया राशन कार्ड मांग रहा है।
उसके बाद राशन देने की बात कह रहा है। ठीक ऐसे की खुड़बुड़ा व चुक्खू मोहल्ला, कौलागढ़, कारगी चौक, डाकरा के राशन डीलरों का है। यह राशन डीलर भी अपने उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं।
इस तरह की कुछ शिकायतें आई थी। फोन कर डीलरों को चेतावनी दी गई है कि वह कार्ड नवीनीकरण तक उपभोक्ताओं को समय से राशन वितरण करते रहे। कोई डीलर पुराने कार्ड पर राशन नहीं दे रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- पीएस पांगती, जिला पूर्ति अधिकारी