{"_id":"ec7db092-65f9-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"damini-gets-second-position-in-bpt-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिंदा होती तो बहुत खुश होती 'दामिनी' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिंदा होती तो बहुत खुश होती 'दामिनी'
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2013 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप की शिकार बहादुर बिटिया दरिंदों की शर्मनाक करतूतों के चलते बेशक जिंदगी के इम्तिहान में फेल हो गई हो लेकिन देहरादून से फिजियोथेरेपी के कोर्स में न सिर्फ उसकी फर्स्ट डिवीजन आई बल्कि बैच में सेकेंड पोजीशन भी आई है। आज अगर वह जिंदा होती तो बहुत खुश होती।
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बुधवार को फिजियोथेरेपी फाइनल ईयर का रिजल्ट घोषित कर दिया। चौथे और अंतिम वर्ष में बिटिया ने 72.72 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कुल मिलाकर पूरे कोर्स में (पहले से लेकर चौथे साल को मिलाकर) उसे 68.28 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन
देहरादून स्थित इंस्टीट्यूट से बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) कोर्स करने वाली बहादुर बिटिया के बारे में संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि वह पढ़ाई में भी बहुत होशियार थी। चार वर्ष का कोर्स करने के बाद छह माह की ट्रेनिंग करने के लिए ही वह दिल्ली गई थी। यह ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उसे विश्वविद्यालय की ओर से बीपीटी की डिग्री मिल जाती।
विज्ञापन
निजी संस्थान में यह कोर्स गढ़वाल विश्वविद्यालय से संचालित होता है। प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक अभी विश्वविद्यालय ने गजट भेजा है, उसकी मार्कशीट आने में दो दिन का वक्त लगेगा।