{"_id":"56f808344f1c1b653cf14f43","slug":"current-news-in-uttarakhand-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिमान ने छीनी हरीश की शक्ति, BJP पर खेला दांव पड़ा उल्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिमान ने छीनी हरीश की शक्ति, BJP पर खेला दांव पड़ा उल्टा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 27 Mar 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
शक्तिमान
- फोटो : file photo
शक्तिमान (घोड़ा) हरीश रावत सरकार की शक्ति छीनने का कारण बन गया। रावत ने भाजपा की घेराबंदी करने के लिए शक्तिमान को मोहरा बनाया, लेकिन पलटी बाजी ने रावत से मुख्यमंत्री की कुर्सी छीनने की पटकथा लिख दी।
विज्ञापन
भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान 14 मार्च को पुलिस के शक्तिमान घोड़े की टांग टूटने के बाद कांग्रेस सरकार विपक्ष पर हावी हुई थी। जनमानस में भाजपा के खिलाफ संदेश गया था। रावत सरकार ने उसे भुनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
सहानुभूति पाने के लिए रावत खुद दो बार शक्तिमान को देखने गए। बाकायदा उसके उपचार के लिए अमेरिका से चिकित्सक बुलाए गए। विधानसभा में विपक्ष की घेराबंदी तोड़ने के लिए घोड़े की टांग तोड़ने के मामले में नामजद मसूरी विधायक गणेश जोशी को गिरफ्तार करा दिया। इसके बाद तो सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई।
विज्ञापन