{"_id":"56f5f7404f1c1b9d09f14d28","slug":"current-affairs-in-uttarakhand-politics-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"'काऊ' की बगावत से विधानसभा के बदले समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'काऊ' की बगावत से विधानसभा के बदले समीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Mar 2016 08:13 AM IST
विज्ञापन
उमेश शर्मा 'काऊ'
- फोटो : file photo
कांग्रेस सरकार में उमेश शर्मा काऊ की बगावत के बाद विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर समीकरण बदलने लगे हैं। रायपुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री और डोईवाला विधायक हीरा सिंह बिष्ट कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं। डोईवाला, मसूरी सहित अन्य सीटों पर भी इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन
रायपुर से कांग्रेस विधायक उमेश शर्मा काऊ कांग्रेस प्रत्याशियों में अब तक सबसे मजबूत माने जा रहे थे, उनका टिकट भी इस सीट से पक्का माना जा रहा था लेकिन कांग्रेस में सियासी भूचाल के बाद से इस सीट से अब डोईवाला विधायक हीरा सिंह बिष्ट भाग्य आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
बताया गया है कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र हीरा सिंह बिष्ट की पहली पसंद रहा है। वह लगातार रायपुर से टिकट की मांग करते आए हैं, लेकिन यहां से टिकट न मिलने पर उन्हें डोईवाला जाना पड़ा।
विज्ञापन
सीएम की बेटी और बेटा हो सकते है डोईवाला से प्रत्याशी
चुनाव में डोईवाला विधायक रायपुर से भाग्य आजमाते हैं तो मुख्यमंत्री के नजदीकी माने जाने वाले एसपी सिंह, सीएम की पुत्री अनुपमा रावत और पुत्र आनंद रावत डोईवाला से प्रत्याशी हो सकते हैं।
मसूरी से गोरखा कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष गोदावरी थापली और पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला प्रमुख दावेदार हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो मसूरी व कैंट दोनों में से किसी एक सीट से रजनी रावत भी टिकट के लिए जोर लगाए हुए हैं।