{"_id":"56f5b8b54f1c1b2806f14ee9","slug":"congress-mla-in-ramnagar-bjp-s-in-pushkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की नजर में पुष्कर, भाजपा की रामनगर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की नजर में पुष्कर, भाजपा की रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Mar 2016 03:46 AM IST
विज्ञापन
अजय भट्ट
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासी उठापटक के माहौल में राजस्थान का पुष्कर और उत्तराखंड का रामनगर क्षेत्र नेताओं के लिए महत्वपूर्ण हो गया है। कांग्रेस पुष्कर पर निगाह गड़ाए हुए है, यहां भाजपा विधायक दर्शन करने के लिए गए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह रामनगर क्षेत्र के कार्बेट नेशनल पार्क की गतिविधियों पर भाजपा का ध्यान अटका हुआ है। यह माना जा रहा है कि 28 मार्च के गेम प्लान की आखिरी रणनीति यहीं तैयार हो सकती है।
विज्ञापन
रामनगर में जमे हैं कांग्रेस विधायक
रामनगर में कांग्रेस के सारे विधायकों को इकट्ठा किया गया है। इसमें प्रदेश सरकार के सहयोगी संगठनों के विधायक भी शामिल हैं। भाजपा ने संकेत दिए थे कि 28 मार्च को सदन में क्रॉस वोटिंग भी होगी। इस पर कांग्रेस ने एहतियात बरता है। यहां आए हर विधायक की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं का कहना है कि इन विधायकों में भाजपा के निलंबित विधायक भीमलाल आर्य भी शामिल हैं। इसी तरह कांग्रेस ने भाजपा के कुछ विधायकों के हरीश रावत सरकार के पक्ष में आने के संकेत दिए थे। होली के बाद भाजपा के सारे विधायक पुष्कर के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि भाजपा ने एहतियात के तहत यह कदम उठाया है। 27 मार्च को यह 28 मार्च की सुबह इन विधायकों को दून लाया जाएगा।