फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   CM response to allegations made by MLA.

सीएम रावत ने दिया ‘बागियों’ के आरोपों का जवाब

Tue, 22 Mar 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Mar 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
CM response to allegations made by MLA.
हरीश रावत - फोटो : file photo

कांग्रेस के बागी नौ विधायकों द्वारा लगातार लगाए जा रहे आरोपों का जवाब मंगलवार को स्वयं मुख्यमंत्री ने दिया। बागी विधायकों का आरोप था कि वह इसलिए बागी हुए, क्योंकि मुख्यमंत्री ने उनके क्षेत्रों में कोई काम नहीं किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सितारगंज विस क्षेत्र के लिए खुद मुख्यमंत्री रहते विजय बहुगुणा कुछ नहीं कर सके। जब मैं सीएम बना तो मैंने उनके सारे अधूरे कार्यों को पूरा किया। उसमें शक्ति फार्म को जोड़ने वाली सड़क, रोडवेज बस अड्डा, वर्ग-4 की जमीन के पट्टों का नियमितीकरण समेत तमाम काम किए। 
विज्ञापन


बागी नौ विधायकों के क्षेत्रों में 8,030 करोड़ रुपये की सड़कों की सौगात दी, जो बननी शुरू हो गई हैं। नरेंद्रनगर में सामुदायिक केंद्र, पेयजल योजनाएं, खेल स्टेडियम समेत कई बड़े काम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागी हरक के गांव में करोड़ो का कार्य 
सीएम ने कहा कि रुड़की में तो पिछले सप्ताह ही पांच करोड़ रुपये के कार्यों की स्वीकृति दी है। हरक सिंह रावत के गांव में नर्सिंग कालेज, राजकीय महाविद्यालय, जखोली में 43 करोड़ की अलग-अलग योजनाएं शुरू की गई हैं। 

जसपुर विस में इतना बड़ा टैक्सटाइल पार्क दिया और रायपुर विस में बहुगुणा से ज्यादा पैसा दिया। शैलारानी रावत के केदारनाथ क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क आदि से जुड़ी 178 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। 


उन्होंने कहा कि भाजपा विमान लेकर आई और कांग्रेस विधायकों को साथ ले गई, यह होर्स ट्रेडिंग नहीं है तो क्या है। पत्रकारों ने पूछा कि क्या भीमलाल को भी आपने होर्स ट्रेडिंग करके रखा है। इस पर सीएम ने कहा कि भीमलाल विकास के मुद्दे पर हमारे साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed