{"_id":"5713c09c4f1c1b482c10fc01","slug":"chardham-yatra-will-break-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार टूट सकता है चारधाम यात्रा का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार टूट सकता है चारधाम यात्रा का रिकॉर्ड
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
चार धाम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का संचालन करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति में वाहनों की अग्रिम बुकिंग से इस बार यात्रा का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद बन रही है। 2013 में केदार घाटी में आपदा के बाद पहली बार 60 प्रतिशत वाहनों की अग्रिम बुकिंग हो चुकी है। समिति के मुताबिक 17 मई से प्रतिदिन 40 बसें तीर्थयात्रियों के जत्थे लेकर आस्था पथ की ओर रवाना होंगी। मौसम मेहरबान रहा तो जून में बाहरी प्रांतों से भारी संख्या में तीर्थयात्री तीर्थनगरी का रुख करेंगे।
विज्ञापन
बीती 16-17 जून 2013 को केदारघाटी में जलप्रलय से तीर्थयात्रियों के जेहन में खौफ के चलते चारधाम यात्रा प्रभावित रही। वर्ष 2014 में उम्मीद के मुताबिक तीर्थयात्री नहीं आए और चारधाम यात्रा में संचालित वाहन प्लेटफार्म पर ही खड़े रहे। 2015 में तीर्थयात्रियों के रुख करने से चारधाम यात्रा ने कुछ जोर पकड़ा, लेकिन उम्मीद के मुताबिक नहीं। अब राहत है कि इस साल चारधाम यात्रा के परवान चढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा का संचालन करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री के दर्शनाभिलाषी तीर्थयात्रियों की वाहनों की अग्रिम बुकिंग इसकी तस्दीक करती हैं। समिति प्रभारी मदन मोहन कोठारी ने बताया कि बीते दो वर्ष की अपेक्षा इस बार 60 प्रतिशत यात्रा वाहनों की अग्रिम बुकिंग हो चुकी है। सात मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। पहले दिन करीब 10 वाहन चारधाम के लिए रवाना होंगे। 17 मई से चारधाम जाने वाले वाहनों की संख्या में तीन गुना इजाफा होगा।
विज्ञापन
12 सौ वाहनों की सूची मिली
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के चारधाम यात्रा में संचालित वाहनों की लॉटरी 23 अप्रैल को डाली जाएगी। लॉटरी से निकाले गए वाहन ही यात्रा मार्ग पर संचालित होंगे। लिहाजा व्यवस्था समिति के अधीन नौ परिवहन कंपनियों में से पांच ने वाहनों की सूची उपलब्ध करा दी है। समिति प्रभारी ने बताया कि टीजीएमओ, यातायात, दून वैली, गढ़वाल मंडल कांट्रेक्ट कैरिज और जीएमसीसी ने करीब 12 सौ वाहनों की सूची उपलब्ध कराई है। अन्य कंपनियों की सूची भी सोमवार तक मिल जाएगी।