फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   char dham yatra in himalayas

पूरी तैयारी से ही जाएं चार धाम यात्रा पर

Thu, 11 Apr 2013 12:56 AM IST
देहरादून/नई दिल्ली/ब्यूरो
देहरादून/नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 11 Apr 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
char dham yatra in himalayas

यदि आप चार धाम यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो यात्रा पर रवाना होने से पहले पूरी तैयारी कर लें।

विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार ने देशभर से आने वाले तीर्थयात्रियों से कहा है कि वे पूरी तैयारी के बाद ही यात्रा के लिए कदम उठाएं।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने इस मामले में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से भी सहयोग का आग्रह किया है।

चार धाम यात्रा आगामी 13 मई से शुरू होने जा रही है और नवंबर के पहले सप्ताह तक जारी रहेगी। नेगी सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को भी इस आशय का पत्र लिख चुके हैं।

दिल्ली आए नेगी ने अमर उजाला से कहा कि यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा पर रवाना होने से पहले अपने स्वास्थ्य की जांच करा लें। अपने इलाज संबंधी कागजात साथ रखें। गरम कपड़े भी साथ रखें।
विज्ञापन


चार धाम यात्रा हिमालय के ऊंचे व बर्फीले पहाड़ों में होने के कारण हृदयरोग, सांस, मधुमेह समेत अन्य रोगों से ग्रसित लोग सावधानी बरतें। धूम्रपान और मादक पदार्थों का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार होने या अन्य संकट की स्थिति में 108 या 100 नंबर पर फोन कर सकते हैं। नेगी ने कहा कि वे सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से भी आग्रह कर चुके हैं कि वे अपने राज्यों में इन दिशा-निर्देशों को जारी कर दें। उन्होंने अब केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से इस मामले में सहयोग मांगा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed