{"_id":"64b038469e1b69415d0bfbd7","slug":"uncle-stabbed-nephew-in-budam-village-referred-champawat-news-c-229-1-shld1009-492-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बुड़म गांव में चाचा ने भतीजे को मारा चाकू, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बुड़म गांव में चाचा ने भतीजे को मारा चाकू, रेफर
Thu, 13 Jul 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के दूरस्थ बुड़म गांव में एक चाचा-भतीजे में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में चाचा ने भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे रेफर किया गया है।
बुधवार देर रात पाटी ब्लॉक के बुड़म गांव निवासी रिश्ते में चाचा अनी राम और भतीजे पनी राम के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा ने भतीजे पनी राम के पेट में चाकू मार दिया। इससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। बाद में ग्रामीणों की मदद से घायल को निजी वाहन से सूखीढांग लाया गया।
वहां से 108 वाहन से टनकपुर फिर वहां से हायर सेंटर रेफर कर कर दिया गया। घायल का अभी हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ने शाम को एक साथ खाना-पीना किया था। रीठासाहिब थाने के एसओ दीवान सिंह ने बताया कि घटना बुधवार देर रात की है। फिलहाल अभी किसी भी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद