फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traders protest against the handloom exhibition to be held in Lohaghat

Champawat News: लोहाघाट में लगने वाली हथकरघा प्रदर्शनी के विरोध में उतरे व्यापारी

Thu, 22 May 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 22 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against the handloom exhibition to be held in Lohaghat
लोहाघाट में लगने वाले हथकरघा प्रदर्शनी का विरोध करते व्यापारी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में हथकरघा प्रदर्शनी लगने की सुगबुगाहट के बाद से व्यापारियों ने इसका खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने डीएम से मिलकर जीआईसी खेल मैदान में लगने वाली हथकरघा प्रदर्शनी को नहीं कराने की मांग की। साथ ही प्रदर्शनी का आयोजन करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्टेशन बाजार में जुलूस निकालकर हथकरघा प्रदर्शनी के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि नगर में हथकरघा प्रदर्शनी लगने की सूचना है, इसका व्यापारी खुलकर विरोध करते हैं। पूर्व में भी व्यापारियों ने प्रदर्शनी का पुरजोर विरोध किया है। बाद में व्यापारी डीएम नवनीत पांडेय से मिले जहां व्यापारियों के साथ व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सतीश जोशी और जिला महामंत्री कमल राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम से कहा कि बाहर से आकर प्रदर्शनी लगाने वाले लोग बगैर टैक्स दिए माल बेचेंगे तो नगर में टैक्स दे रहे व्यापारियों को भारी नुकसान होगा। इसके साथ ही जीआईसी खेल मैदान में प्रदर्शनी लगने से पढ़ाई के साथ ही खेल की तैयारी करने वाले युवाओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने व्यापारियों की समस्या को सुनकर एसडीएम से फोन पर वार्ता कर इसका समाधान करने का आश्वासन दिया। वहां भैरव दत्त राय, कीर्ति बगौली, मनोज गर्ग, दिनेश सुतेड़ी, विवेक ओली, टीकादेव खर्कवाल, आसू वर्मा, नवल राय, योगेश मुरारी, मनीष ढेक, मोहन जजरिया, सोनम माहरा, नन्नू वर्मा, सूरज सक्सेना आदि थे।
--
हथकरघा के नाम पर चीन निर्मित और मशीनों से बने सामान की बिक्री की जाती है। हथकरघा में आने वाले व्यापारी जीएसटी के बिना अपना सामान बेचते हैं जिससे सरकार को राजस्व का भी नुकसान होता है। इसके अलावा स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान होगा। किसी भी हालत में प्रदर्शनी नहीं लगने दी जाएगी। - मनीष जुकरिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष लोहाघाट


--
जीआईसी खेल मैदान में प्रदर्शनी लगने से जहां छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित होगी, वहीं सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को भी दिक्कत होगी। जीआईसी मैदान नगर का एकमात्र खेल मैदान होने के चलते यहां बच्चों की खेल गतिविधियां बंद हो जाएंगी। हमारी सीधी मांग है कि हथकरघा प्रदर्शनी को न लगाया जाए। - विवेक ओली, व्यापार मंडल महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed