{"_id":"65dcc027467e4c2e81068f54","slug":"tanakpur-railway-station-will-be-equipped-with-modern-facilities-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102225-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा टनकपुर रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा टनकपुर रेलवे स्टेशन
Mon, 26 Feb 2024 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में आयोजित शिलान्यास उदघाटन कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर शिलान्यास करते सांसद अ
टनकपुर (चंपावत)। अमृत भारत योजना के तहत टनकपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कर इसे एयरपोर्ट की तरह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में टनकपुर, कोटद्वार और काशीपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। स्थानीय स्तर पर रेलवे स्टेशन परिसर में सांसद अजय टम्टा ने रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग क्षेत्र का शिलान्यास किया।
सांसद टम्टा ने बताया कि 14.11 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन का विकास किया जाएगा। वहीं बनबसा-टनकपुर के बीच दो भूमिगत सब-वे का भी स्थानीय स्तर पर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने उद्घाटन किया। कुल 15.98 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज रेलवे की रफ्तार बढ़ चुकी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना साकार हो रहा है। सांसद टम्टा ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उनकी हर मांग को प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया। छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही टनकपुर से वंदे भारत ट्रेन भी चलने लगेगी इसके लिए रेलवे की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सांसद ने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का सर्वे हो गया है। केदारखंड और मानसखंड को भी रेलवे से जोड़ दिया जाए तो पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। एनएचपीसी के सर्वे में मात्र 10.2 किमी टनल चौखुटिया के पास बने तो दो सौ किमी की दूरी घटकर 10 किमी रह जाएगी। क्षेत्र के लोगों की मांग पर बनबसा में प्रत्येक ट्रेन के दो मिनट रुकने और मथुरा के लिए ट्रेन का संचालन पांच दिन के बजाय रोजाना कराया जाएगा। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। नोडल अधिकारी इज्जतनगर मंडल के मंडल यांत्रिक निकुंज सक्सेना ने पुनर्विकास कार्यों की जानकारी दी। इधर बनबसा से टनकपुर के बीच दो अंडर पास का उद्घाटन भी किया गया।इनमें अंडर पास संख्या 44 का उद्घाटन मनिहार गोठ के ग्रामीण जनप्रतिनिधि मोहम्मद जमीर के नेतृत्व में जबकि अंडर पास संख्या 43 का उद्घाटन सैलानीगोठ के हरीश कुमार और गौरव कल्याण सेनानी के अध्यक्ष कै. भानी चंद ने किया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष त्रिपाठी, भाजपा प्रदेश महामंत्री हेमा जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, विपिन कुमार, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, गोविंद सामंत, सुभाष थपलियाल, नवीन बोरा, भुवन पांडेय, रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी आदि मौजूद रहे।
इनसेट
स्टेशन पर यह कार्य होंगे
सर्कुलेटिंग एरिया एवं रेल वाटिका का विकास होगा। परिसर में बागवानी का भी निर्माण किया जाएगा। स्टेशन परिसर में दो, तीन और चौपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। प्रकाश व्यवस्था में सुधार कर आधुनिक और उन्नत की जाएगी। माडर्न टायलेट ब्लाॅक, दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था, व्हील चेयर आदि। प्रतीक्षालय का आंतरिक सुधार, अतिरिक्त यात्री शेड, रेलवे लाइन पांच पर 450 मीटर लंबा नया यार्ड बनाया जाएगा। यात्रियों के बैठने की व्यवस्था बेहतर की जाएगी। ऑटो अनाउंसमेंट सिस्टम का प्रावधान होगा। एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए चार से छह मीटर चौड़े ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए स्वचालित दो सीढि़यां और लिफ्ट भी लगेगी। संवाद
--
बाराकोट में जिले की पहली पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जिले की पहली पब्लिक हेल्थ यूनिट का तोहफा मिला है। इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। यूनिट का सुदूर गांव के लोगों को काफी लाभ मिकेगा। ब्लॉक प्रमुख विनीता की अध्यक्षता में पब्लिक हेल्थ यूनिट का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि इस यूनिट के जरिये पैथोलॉजी जांच और आंकड़ों के संग्रहण शुरू होने से स्वास्थ्य सेवा में पिछड़े बाराकोट ब्लॉक की 40 हजार से अधिक की आबादी को राहत मिलेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि उपकरण और स्टाफ की तैनाती के बाद इस यूनिट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वहां एसडीएम रिंकू बिष्ट, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह, ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजू अधिकारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, बीडीओ खजान चंद्र जोशी, जीआईसी बाराकोट के प्रधानाचार्य रमेश राम आदि मौजूद रहे। संवाद