{"_id":"63066b88c858090bd86d891c","slug":"tanakpur-pithoragarh-national-highway-remained-closed-for-three-hours-champawat-news-hld4734141195","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे बंद रहा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे बंद रहा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन
स्वांला के पास एनएच बंद होने से फंसी एंबुलेंस। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पहाड़ में मंगलवार रात हुई भारी बारिश के कारण स्वांला में मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को तीन घंटे बंद रहा। सड़क बंद होने से कई वाहन फंसने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मरीज को हल्द्वानी छोड़ कर लौट रही पिथौरागढ़ की एक एंबुलेंस भी फंसी रही। चंपावत जिले की चार ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं।
एनएच पर यहां से 23 किलोमीटर दूर स्वांला के पास मलबा आने से बुधवार सुबह 5:53 बजे आवाजाही बंद हो गई। मलबा हटाने का काम तत्काल शुरू हो गया लेकिन धुंध के अलावा बीच बीच में पत्थर आने से मलबा हटाने के कार्य में अड़चन आई। इस दौरान कई वाहन फंस गए। बहरहाल डोजर मशीनों से सुबह 8:44 बजे मलबा हटाया जा सका। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई।
चंपावत जिले की ये बंद हैं चार सड़कें
कजीना-पुनौली, कजीना-कैलानी, सिप्टी-अमकड़िया और एसएच 29 से खटोली मल्ली।