{"_id":"6aae23e37c551449430e0b2d","slug":"youth-arrested-with-10-grams-of-smack-in-chalthi-champawat-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चंपावत में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज, चलथी में दस ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चंपावत में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज, चलथी में दस ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Sat, 19 Sep 2026 11:25 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: Heera
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:25 AM IST
सार
चंपावत में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चलथी पुलिस ने 18 सितंबर को चेकिंग के दौरान 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
चंपावत में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चलथी पुलिस ने 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस 18 सितंबर को चलथी चौकी पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी तरुण सिंह ग्वाल (25), निवासी वार्ड नंबर चार, घंटाघर, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोतवाली चंपावत में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन