फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Swajal workers have not been paid for seven months, performed

स्वजल कर्मियों को सात माह से नहीं वेतन, किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Swajal workers have not been paid for seven months, performed
चंपावत में वेतन की मांग को प्रदर्शन करते स्वजल कर्मी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। स्वजल के कर्मियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। सात माह से वेतन को तरस रहे कर्मियों ने सोमवार को स्वजल कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन किया। कहा कि वेतन नहीं मिलने तक कर्मी आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

जल संस्था और जल निगम के साथ स्वजल जल जीवन मिशन योजना का संचालन कर रहा है। लेकिन इस महकमे के कर्मी खुद वेतन पाने के लिए जूझ रहे हैं। कर्मियों को इस साल मार्च से वेतन नहीं मिला है। 24 सितंबर से कार्य बहिष्कार कर रहे कर्मियों ने सोमवार को भी प्रदर्शन किया। कहा कि वेतन के बगैर अब जरूरी घरेलू खर्चो को चलाना मुश्किल हो रहा है। इसका असर उनकी कार्यक्षमता पर पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में धीरज जोशी, राजेंद्र मेलकानी, किशोर मेहता, भगवतीप्रसाद ओझा, सुरेश जोशी, हरीश हरड़िया, श्रवण ओझा, राजेंद्र करायत आदि स्वजल कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed