{"_id":"6aaaf9233d932661b20986be","slug":"the-struggle-committee-will-not-demand-the-formation-of-an-administrative-unit-until-the-census-champawat-news-c-230-1-pth1022-146819-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जनगणना तक प्रशासनिक इकाई के गठन की मांग नहीं करेगी संघर्ष समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जनगणना तक प्रशासनिक इकाई के गठन की मांग नहीं करेगी संघर्ष समिति
Thu, 17 Sep 2026 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। रामगंगा घाटी के लोगों का 15 सूत्री मांगों पर चल रहा क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों का उत्साह बढ़ाया।
बुधवार को रामगंगा घाटी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कमल दीप ने कहा कि एसडीएम से वार्ता विफल रही लेकिन इसमें कुछ जानकारी मिली। जनगणना के चलते भारत की भौगोलिक सीमाएं सील होने के कारण देश में किसी भी प्रशासनिक इकाई का गठन संभव नहीं है। ऐसे में प्रशासनिक इकाई के गठन की मांग जनगणना समाप्ति तक नहीं उठाई जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, मोटर पुल, खेल मैदान, झूला पुल, लघु जलविद्युत परियोजना आदि की 12 मांगों पर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि तीन दिन के क्रमिक अनशन के बाद आमरण अनशन के माध्यम से सरकार को जगाने का काम समिति करेगी। इस मौके पर मेहर सिंह कठायत, त्रिलोक सिंह बोरा, पूर्व कैप्टन श्याम सिंह कार्की, व्यापार संघ अध्यक्ष सुमित पाल, शोभन कार्की, मन्नू भंडारी, संजय भट्ट, किशोर भट्ट, मनोज सिंह भंडारी, दीवान पुजारा, नीरज भट्ट, सूरज गोरखा, पदम बहादुर पाल सहित अन्य मौजूद रहे।