फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Village heads stage a lockout over 10-point demands.

Champawat News: 10 सूत्री मांगों के लिए ग्राम प्रधानों ने की तालाबंदी

Thu, 17 Sep 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 17 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Village heads stage a lockout over 10-point demands.
चंपावत। 10 सूत्री मांगों के समाधान के लिए ग्राम प्रधान संगठन ने बुधवार को चंपावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट ब्लॉक कार्यालयों में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। चंपावत में प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष पवन भट्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल ने किया। प्रधानों ने 20 हजार रुपये मासिक मानदेय, वार्ड सदस्यों को मानदेय, मनरेगा में नेटवर्क समस्या के चलते ऑफलाइन उपस्थिति की सुविधा और श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा ग्राम प्रधान निधि, 29 विभागों का ग्राम पंचायतों को हस्तांतरण, प्रधानों का स्वास्थ्य व जीवन बीमा और प्रधानमंत्री आवास के पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देने की मांग उठाई। प्रधानों ने मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ग्राम प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed