फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four meritorious students from Champawat selected for the Chief Minister's Yuva Vidyarthi Manthan.

Champawat News: मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में चंपावत के चार मेधावियों का चयन

Thu, 17 Sep 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 17 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Four meritorious students from Champawat selected for the Chief Minister's Yuva Vidyarthi Manthan.
चंपावत। प्रदेशभर में आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन प्रतियोगिता में चंपावत जिले के चार मेधावी विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थी 18 सितंबर को देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन

लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र से जीआईसी रीठाखाल के कक्षा 11 के छात्र गोलू कुमार और ऑकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट के कक्षा 11 के छात्र मयंक सिंह सामंत का चयन हुआ है। वहीं, चंपावत विधानसभा क्षेत्र से पीएम श्री जीआईसी अमोड़ी की कक्षा 12 की छात्रा हेमा भट्ट और जीआईसी टनकपुर के कक्षा 12 के छात्र मोहित वर्मा ने राज्य स्तर पर जगह बनाई है। चयनित विद्यार्थी 18 सितंबर को देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम से पहले शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, आईटी और स्वरोजगार समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचार और सुझाव जानेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थी मुख्यमंत्री से सीधा संवाद कर प्रदेश के विकास से जुड़े अपने विचार साझा करेंगे। मेरे सपनों का उत्तराखंड विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से विशेषज्ञ टीम ने 140 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन किया है। चयनित विद्यार्थियों को करियर कोचिंग के लिए दो लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed