फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Suspend license for driving under the influence of alcohol

Champawat News: नशे की हालत में वाहन चलाने पर लाइसेंस निरस्त करें

Mon, 31 Jul 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 31 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Suspend license for driving under the influence of alcohol
चंपावत। जिला सुरक्षा सड़क समिति की बैठक प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को रोके जाने के लिए जिले में प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाई जाए। इसके लिए पुलिस और परिवहन विभाग लगातार चेकिंग अभियान को तेज करें। नशे की हालत में वाहन संचालन पर लाइसेंस निरस्त की संस्तुति की जाए।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले 30 जून को हुई बैठक में विभागों को दिए गए निर्देशानुसार की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एसके वर्मा ने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष वर्तमान तक जिले में वाहन दुर्घटनाओं की संख्या में 75 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन

बैठक में एनएच से किसी भी अधिकारी के मौजूद न रहने पर प्रभारी डीएम ने संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ वीएस कुटियाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी नेहा चौधरी, सहायक अभियंता लोनिवि अनुपम राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed