{"_id":"6887bd7dc5f8538bc1037255","slug":"sharda-water-level-fluctuates-alert-on-ghats-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-127194-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शारदा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव, घाटों पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शारदा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव, घाटों पर अलर्ट
Mon, 28 Jul 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा(चंपावत)। पहाड़ों पर बारिश के चलते पिछले 24 घंटे में शारदा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव तेज रहा। नदी का जलस्तर सोमवार दोपहर तीन बजे 65,363 क्यूसेक दर्ज हुआ। इसको देखते हुए नदी के स्नान घाटों पर अलर्ट जारी किया गया। बीते रविवार की शाम पांच बजे बैराज में का जलस्तर 1,00,520 क्यूसेक पहुंच गया था। इसके बाद रात में जलस्तर में गिरावट शुरू हुई। घाट पर जल पुलिस की टीम भी अलर्ट मोड पर बनी हुई है।
इधर बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 72,865 क्यूसेक दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे यह 71,073 क्यूसेक और तीन बजे के बाद जलस्तर घटकर 67,459 क्यूसेक रह गया। यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होने पर बैराज से वाहनों का आवागमन सुरक्षा के तहत रोक दिया जाता है। उन्होंने बताया कि एक जून से 31 अक्तूबर तक बनबसा बैराज पर हर साल रेड अलर्ट रहता है। इस दौरान आमजन के लिए नदी और तट पर जाने की मनाही रहती है। संवाद