फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   School children and BJP members took out Tiranga Shaurya Yatra

Champawat News: स्कूली बच्चों और भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा

Thu, 22 May 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 22 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
School children and BJP members took out Tiranga Shaurya Yatra
पाटी//लोहाघाट/चंपावत। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर सेना के सम्मान में स्कूली बच्चों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शर्मा बैंड से अमोड़ी बाजार तक तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली।
विज्ञापन


दायित्वधारी श्याम नारायण पांडेय और मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा के नेतृत्व में निकली यात्रा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने सेना के पराक्रम के साथ देश को गौरवान्वित किया है। इस दौरान भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। यहां भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता खीमानंद भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, मंडल महामंत्री भुवन भट्ट, पीतांबर भट्ट, दिनेश बोहरा, ईश्वरी भट्ट, दीपक बोहरा, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पाटी में तिरंगा सम्मान शौर्य यात्रा के दौरान विद्यार्थी, पूर्व सैनिक, व्यापार मंडल और भाजपा कार्यकर्ता ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति गीत गाते नजर आए। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा पाटी रामलीला मैदान से माराकुली, स्टेशन, मल्ली बाजार होते हुए न्यू कलौनी तक निकाली गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, सुमन लता, राजेंद्र चौहान, राजेश बिष्ट, प्रकाश भट्ट, दीपक भट्ट, हेम शर्मा, बलराज पाटनी, सुरेश भट्ट, दान सिंह, पूर्व सैनिक ब्लाक संगठन अध्यक्ष सूबेदार मेजर तेज सिंह बिष्ट मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन



लोहाघाट के पुलहिंडोला मेंग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाटनी नेतृत्व में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नेता मोहित पाठक ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वीरता और भारत सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का प्रतीक है। इस दौरान भीम पंत, युगल धौनी, डिकर सिंह भंडारी, नैन सिंह भंडारी, दीपक पंत, मनोज धौनी, चंद्री चंद, महेंद्र सिंह बोहरा, व्यापारी, पूर्व सैनिकों आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed