{"_id":"68ee8dfa73e40802070c8f15","slug":"sales-of-cars-and-bikes-increased-in-champawat-champawat-news-c-229-1-cpt1004-130749-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत में कार और बाइकों की बिक्री बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत में कार और बाइकों की बिक्री बढ़ी
Tue, 14 Oct 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के छतार पुल स्थित शोरूम में रखीं बाइकें। संवाद
चंपावत। ऑटो मोबाइल बाजार दीपावली त्योहार के लिए सज गया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारियों ने स्कीम भी निकाली हैं। बाइक और कार को मिलाकर अब तक 52 वाहनों की प्री-बुकिंग हो चुकी है।
छतार पुल स्थित नव दुर्गा ऑटो सेल्स के स्वामी नवीन उप्रेती ने बताया कि त्योहार आते ही मोटरसाइकिल की खरीद में इजाफा होने लगा है। कारोबार में करीब 50 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में अब तक 20 बाइकें बेची जा चुकीं हैं। इसके अलावा 12 बाइकों की प्री-बुकिंग हुई है। वहीं, सितंबर में 30 बाइकों की बिक्री हुई थी।
आकांक्षा ऑटोमोबाइल के ब्रांच मैनेजर संजय सिंह ने बताया कि कार की खरीद में करीब 60 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में अब तक 30 कार बेची जा चुकी हैं। इसके अलावा 40 से अधिक कार की प्री-बुकिंग आई है। उन्होंने बताया कि सितंबर में 35 से अधिक कार बेची गई थीं। उन्होंने कहा कि दीपावली और धनतेरस में कार और बाइकों की सबसे अधिक डिलीवरी होती है। जीएसटी की नई दरों से वाहनों के दाम में गिरावट से भी कारोबार बढ़ा है। संवाद