{"_id":"657dd70e80fcced39709dafa","slug":"rt-pcr-test-will-be-done-in-champawat-from-april-champawat-news-c-229-1-shld1009-4046-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अप्रैल से चंपावत में होगी आरटी पीसीआर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अप्रैल से चंपावत में होगी आरटी पीसीआर जांच
Sat, 16 Dec 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना की आरटी पीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन-पोलीमरेज चेन रिएक्शन) जांच के लिए चंपावत को दूसरे जिलों पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। अप्रैल से यह प्रयोगशाला चंपावत के टीबी क्लीनिक में में स्थापित हो जाएगी और अप्रैल 2024 से इसी जिले में ये परीक्षण होंगे।
चंपावत के टीबी क्लीनिक परिसर में आरटी पीसीआर प्रयोगशाला का निर्माण शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए 15 लाख रुपये दिए गए हैं। प्रयोगशाला के लिए टीबी क्लीनिक परिसर में कक्ष का निर्माण किया जाएगा। कक्ष बनने के बाद परीक्षण करने वाली मशीन लगाई जाएगी। इस प्रयोगशाला के निर्माण के बाद आरटी पीसीआर की जांच के लिए नमूने हल्द्वानी, रुद्रपुर या अन्य जगह नहीं भेजने पड़ेंगे।
कोट
चंपावत के टीबी क्लीनिक परिसर में आरटी-पीसीआर लैब का निर्माण कराया जा रहा है। जांच मशीन के कुछ उपकरण आ चुके हैं। अगर अधिक बजट की जरूरत पड़ेगी, तो उसकी मांग की जाएगी। प्रयोगशाला मार्च 2024 तक हर हाल में अस्तित्व में आ जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।