फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Railway team marked 90 encroachments and pasted notices

Champawat News: रेलवे टीम ने चिह्नित किए 90 कब्जे, नोटिस चस्पा

Fri, 23 May 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 23 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Railway team marked 90 encroachments and pasted notices
टनकपुर में रेलवे की ओर से भूमि खाली करने के नोटिस से आक्रो​शित लोग नालिका ईओ भूपेंद्र प्रकाश जो
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। रेलवे ने आज 90 अतिक्रमण चिह्नित कर नोटिस चस्पा किए। इससे अतिक्रमणकारियों ने खलबली मच गई।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने ओर से तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक रेलवे की बूूमि पर अतिक्रमण चिह्नित कर नोटिस चस्पा किए। रेलवे कालोनी क्षेत्र से शास्त्री चौक तक 90 नोटिस चस्पा किए गए। टीम में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर यशवंत मीणा भी टीम के साथ शामिल रहे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मंडल मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार टीम कार्रवाई कर रही है और रिपोर्ट मंडल मुख्यालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चस्पा नोटिसों में किसी अधिकारी के हस्ताक्षर न होने पर लोगों ने रोष जताया था। शुक्रवार को टीम ने सेक्शन इंजीनियर के हस्ताक्षर और मोहर लगे नोटिस चस्पा किए। इसमें सात दिन के भीतर भूमि खाली की चेतावनी दी है। टीम में आरपीएफ के जगदीश नाथ, कांस्टेबल अर्जुन पासवान, भूपेंद्र और पीलीभीत रेलवे के कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
रेलवे भूमि पर चिह्नित अतिक्रमणों पर नोटिस चस्पा होने से गुस्साए लोग
सीएम से से लगाई, गुहार लगाई, बोले- रोजी रोटी छिन जाने का है डर
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से टनकपुर में रेलवे की भूमि पर चिह्नित अतिक्रमण पर नोटिस चस्पा करने का कार्य तीसरे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित लोगों और सभासदों ने सीएम से नोटिस का संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि सात दिन के भीतर दुकान और घर खाली करने का नोटिस दिया गया है। इससे उनकी रोजी रोटी छिनने का भय है।

शुक्रवार को भी नोटिस चस्पा होने से आक्रोशित वार्ड चार के सभासद वकील अहमद, वार्ड तीन के दिलदार अली, वार्ड दो के हसीब अहमद, वार्ड नौ की सभासद बबीता वर्मा, आम आदमी पार्टी की संगीता वर्मा के साथ दर्जनों लोग पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी और सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम ज्ञापन भेजा। लोगों ने नोटिस का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह नेगी, हिम्मत सिंह, वीरेंद्र सिंह कनवाल, महेंद्र कुमार, गौरव गुप्ता, इरफान पठान, इकरार अहमद, मुन्ने खां, ऋषिदेव आर्य, राम प्रसाद, सन्नो, प्रेमा वर्मा आदि शामिल रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed