{"_id":"6841cbe740012ea1710e689f","slug":"proposal-of-homeopathic-hospital-in-goldanda-stuck-at-government-level-champawat-news-c-229-1-cpt1001-124859-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गोलडांडा में होम्योपैथिक अस्पताल का प्रस्ताव शासन स्तर पर अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गोलडांडा में होम्योपैथिक अस्पताल का प्रस्ताव शासन स्तर पर अटका
Thu, 05 Jun 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाटी ब्लाॅक के ग्राम सभा गोलडांडा में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल बनाने प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। अभी इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। प्रस्ताव भेजते समय लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मामला शासन स्तर पर अटकने से वे लोग मायूस हैं।
गोलडांडा क्षेत्र में कोई अस्पताल नहीं है। लोगों को उपचार के लिए करीब 30 किमी दूर रीठा साहिब जाना पड़ता है या फिर करीब 90 किमी दूर लोहाघाट अस्पताल जाना पड़ता है। होम्योपैथिक अस्पताल खुलने से क्षेत्र के आधे दर्जन से अधिक गांव के लोगों को सीधा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। उनका समय बचने के साथ ही उन पर आर्थिक मार भी नहीं पड़ेगी। गोलडांडा, बिनवाल गांव, धरसों, नौलिया गांव, कैड़ा गांव सहित अन्य गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा से जुड़ जाएंगे। इससे क्षेत्र की ढाई हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
जिले के पाटी ब्लॉक के गोलडांडा में होम्योपैथिक अस्पताल बनाने को लेकर शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अभी इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। - डॉ. अशोक नगरकोटी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, चंपावत