फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Paramilitary forces took out flag march in remote places

Champawat News: दूरस्थ स्थानों में अर्धसैनिकों ने निकाला फ्लैग मार्च

Sun, 07 Apr 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 07 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Paramilitary forces took out flag march in remote places
चंपावत के दूरस्थ बुंगा दुर्गापीपल में फ्लैग मार्च निकालते सुरक्षाबल के जवान।
चंपावत। लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने तथा अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

रीठासाहिब पुलिस के नेतृत्व में दूरस्थ पैदल ग्राम दुर्गापीपल सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बलों फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने थाना रीठा से लगभग 45 किलोमीटर दूरस्थ और सात किमी पैदल ग्राम दुर्गापीपल, गागरी, चमोली, कुल्यालगांव, मछियाड, साल, टांड़ व मेलाचौक चौकी तक फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने, भय रहित मतदान करने, बिना किसी प्रलोभन में आए मतदान करने तथा क्षेत्र में धनबल अथवा मादक पदार्थों के वितरण संबंधी सूचना प्रकाश में आने पर तत्काल सूचना स्थानीय मजिस्ट्रेट और पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा सूखीढांग, सिन्याड़ी, चल्थी, अमोड़ी, स्वाला, धौन में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed