{"_id":"65efd6f80363aafdc00fe9a5","slug":"middle-aged-man-dies-due-to-car-collision-champawat-news-c-229-1-shld1026-106211-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कार की टक्कर से अधेड़़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कार की टक्कर से अधेड़़ की मौत
Tue, 12 Mar 2024 09:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:45 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट। पुलहिंडोला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार देर शाम पुलहिंडोला बाजार में एक अज्ञात वाहन ने चंद्रशेखर पंत (55) पुत्र राम दत्त पंत निवासी बिल्दे को टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रशेखर बेहोश होकर मौके पर गिर पड़े। आसपास के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे नकुल पंत ने बताया कि उनकी पसलियों में काफी चोटें आई थीं। शव को बिल्दे गांव ले जाया गया है। पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत ने बताया कि लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कार चालक घायल को अस्पताल ले गया था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी। संवाद
विज्ञापन