{"_id":"66a7d5ff0b070ef2f307c13e","slug":"may-your-hand-always-be-on-my-head-bhole-baba-may-you-always-be-with-me-champawat-news-c-229-1-cpt1001-110842-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मेरे सर पे सदा तेरा हाथ रहे, भोले बाबा तू हमेशा मेरे साथ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मेरे सर पे सदा तेरा हाथ रहे, भोले बाबा तू हमेशा मेरे साथ रहे
Mon, 29 Jul 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के बालेश्वर मंदिर में शिवपुराण कथा में भजन गाते श्रद्धालु। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय के बालेश्वर मंदिर में महाशिवपुराण कथा का आयोजन जारी है। सोमवार को नौवें दिन कथा व्यास राजेंद्र प्रसाद ने मेरे सर पे सदा तेरा हाथ रहे भोले बाबा तू हमेशा मेरे साथ रहे का प्रसंग सुनाया। कहा कि महादेव मेरे साथ कोई भी समस्या आती है तो आप मेरे सर पर सदा आप अपनी कृपा बनाए रखना। कहा कि मै तेरे नाम के अलावा किसी ओर का नाम ना लू।
इससे पूर्व सुबह पुरोहित भागीरथ जोशी ने पूजा अनुष्ठान संपन्न कराए। आयोजन समिति के अध्यक्ष देवी लाल वर्मा ने बताया कि आयोजन मंगलवार को भंडारे के साथ समापन होगा। आयोजन को सफल बनाने में व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, महंत पवन गिरी, कमल पटवा, रितेश राय, किशन गिरी, बसंत लाल वर्मा, बसंत तड़ागी आदि सहयोग कर रहे हैं। इधर, कपलेश्वर महादेव मंदिर कफलांग में शिव महापुराण कथा जारी है। कथा वाचक व्यास बुद्धिबल्लभ पुनेठा ने श्रद्धालुओं को शिवपुराण कथा सुनाई। मंदिर समिति अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि संगीतमय शिव महापुराण कथा का समापन एक अगस्त को विशाल भंडारे के साथ होगा। यहां मोहन चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, शंकर जोशी, पूरन जोशी, मुकेश जोशी, त्रिभुवन जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं।