{"_id":"66add445092911c97a0ef72f","slug":"man-misdeed-a-minor-in-champawat-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 14 साल की नाबालिग के साथ अफसार खान ने किया दुष्कर्म, आरोपी मुक्तेश्वर से दबोचा गया; ऐसे फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 14 साल की नाबालिग के साथ अफसार खान ने किया दुष्कर्म, आरोपी मुक्तेश्वर से दबोचा गया; ऐसे फंसाया
Sat, 03 Aug 2024 12:25 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 03 Aug 2024 12:25 PM IST
सार
बनबसा में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट के अलावा बीएनएस 2023 की कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी युवक को मुक्तेश्वर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
विज्ञापन
बनबसा में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट के अलावा बीएनएस 2023 की कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी युवक को मुक्तेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। दो अलग-अलग समुदायों का मामला होने से पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा के तहत पुलिस तैनात कर दी। पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ ही क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों की बैठक भी ली।
एक स्थानीय किशोरी के चाचा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय भतीजी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दो अलग-अलग समुदायों का मामला होने से पुलिस अलर्ट हो गई। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने चाचा के साथ रहती है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 65 (1) / 351 (3) और 3/4 पाॅक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अफसार खान (22) मूल रूप से पीलीभीत के नौगंवा पकडिया का रहने वाला है। वह कुछ वर्षों से यहां अपने जीजा के साथ रहकर मजदूरी कर रहा था। मामले की जांच एसआई मंदाकिनी राणा को सौंपी गई है। आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अरविंद कुमार, एसओजी एचसी गणेश सिंह बिष्ट, कांस्टेबल जगदीश कन्याल, उमेश राज, गिरीश भट्ट शामिल रहे।