फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A passenger died after his health deteriorated in bus

Nainital: बस में तबीयत बिगड़ने से यात्री की मौत, कौसानी जाते समय बेहोश हुआ भीम; अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

Sat, 03 Aug 2024 10:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Sat, 03 Aug 2024 10:57 AM IST
सार

Nainital News: हल्द्वानी से कौसानी जा रही केमू की बस में शुक्रवार को एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। इस पर बस चालक यात्री को भवाली सीएचसी लेकर पहुंचा जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
A passenger died after his health deteriorated in bus
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हल्द्वानी से कौसानी जा रही केमू की बस में शुक्रवार को एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। इस पर बस चालक यात्री को भवाली सीएचसी लेकर पहुंचा जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे युवक के चचेरे भाइयों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भीम कुमार (28) पुत्र स्व. प्रेम कुमार निवासी कौसानी (वर्तमान निवासी जम्मू) शुक्रवार सुबह हल्द्वानी से अपने घर कौसानी केमू की बस से जा रहा था। सुबह आठ बजे गेठिया के पास पहुंचते ही उसने अपने भाई से फोन पर बात की और अचानक बस में बेहोश हो गया। जानकारी होने पर बस चालक उसे अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital News: मैच के बाद खिलाड़ी ने रेफरी को जड़ दिया घूंसा, घायल का अस्पताल में कराया उपचार; जानिए मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगढ़ चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक की मौत की वजह हार्टअटैक लग रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक की मां, भाई और बहनें जम्मू में रहती हैं जो घटना के बाद कौसानी के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed