फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Install drinking water connections in all schools and Anganwadi centers

सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाएं पेयजल कनेक्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Install drinking water connections in all schools and Anganwadi centers
चंपावत में अपर सचिव पेयजल के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग में मौजूद सीडीओ व अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। अपर सचिव पेयजल, जल संस्थान तथा जल जीवन मिशन राजेश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत इस वर्ष दिसंबर अंत तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की उपलब्धता का लक्ष्य पूर्ण किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में जो कनेक्शन दिए जा रहे हैं, उसमें निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर घर नल और शुद्ध जल के लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने के लिए संबधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। जल जीवन मिशन के तहत कार्यों में तेजी लाए तथा सभी जिले समय पर लक्ष्य पूरा करें। चंपावत जिले की समीक्षा के दौरान सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जिले में 681 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिसमें से 646 आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इनमें से 625 में पानी उपलब्ध हैं। वही 805 विद्यालयों में से 90 में पानी नहीं था। इन सभी में एक सप्ताह के भीतर पानी का कनेक्शन देकर 25 दिसंबर तक पानी की उपलब्धता करा दिया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस, ईई पेयजल वीके जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed