फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hopes flared up on the government's new order

Champawat News: सरकार के नए फरमान पर भड़की आशाएं

Sat, 16 Dec 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 16 Dec 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Hopes flared up on the government's new order
लोहाघाट (चंपावत)। आशा कार्यकर्ता संगठन ने सरकार के तंबाकू आदि नशे का कारोबार कर रहे लोगों के आकड़े इकठ्ठा करने के नए फरमान का विरोध किया है। आशाओं ने फरमान वापस लेने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को उप जिला चिकित्सालय में आशा संगठन जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशाओं ने कहा कि सरकार उनके काम का बोझ लगातार बढ़ा रही है। अब सरकार ने तंबाकू से संबंधित नशे के कारोबार करने वालों की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है। कहा कि सरकार ने खुद बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, खैनी, गुटखा से लेकर शराब बेचने के लाइसेंस जारी किए हैं और पुलिस प्रशासन के संज्ञान में इनकी बिक्री हो रही है तो आशाओं को इसका रिकार्ड रखने और सर्वे करने का औचित्य क्या है। इस मौके पर लक्ष्मी जोशी, पदमा प्रथोली, मंजू महरा, रीता सिंह, रीना सिंह, हेमा जोशी, माला देवी, ममता देवी, कौशल्या पांडेय, निर्मला देवी, रेखा बिष्ट आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed