फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ex-servicemen reunion celebrated in army cantonment

Champawat News: सेना छावनी में मना पूर्व सैनिक मिलन समारोह

Sun, 25 Feb 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 25 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen reunion celebrated in army cantonment
बनबसा की सेना छावनी में एक वीर नारी को उपहार भेंट कर सम्मानित करते सेना​धिकारी। स्रोत : सेना छा
बनबसा (चंपावत)। बनबसा सेना छावनी में पूर्व सैनिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 26 राजपूत रेजिमेंट के कमान अधिकारी कर्नल आलोक आनंद ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों को भारतीय सेना का अभिन्न अंग बताया। कार्यक्रम में टनकपुर, बनबसा, खटीमा, नानकमत्ता और सितारगंज क्षेत्र के 658 पूर्व सैनिक, आश्रित ओर वीरनारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। क्षेत्र की 42 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। समस्याओं के निवारण के लिए कई स्टाॅल लगाए गए थे। उत्तर भारत एरिया ब्रांच की ओर से स्पर्श पेंशन योजना की जानकारी दी गई। एसबीआई, पीएनबी, बीओबी, रोजगार कार्यालय और चिकित्सा विभाग ने भी स्टॉल लगाए।
विज्ञापन


अभिलेख कार्यालय (रिकॉर्ड), कुमाऊं रेजीमेंट, बंगाल इंजीनियर ग्रुप, 11 गोरखा राइफल, गढ़वाल राइफल ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। वहां सेवानिवृत्त मेजर जनरल असवाल, सेना मेडल प्राप्त ब्रिगेडियर मुकल भंडारी, कर्नल बीडी जोशी, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, खटीमा पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी, सितारगंज के अध्यक्ष कैप्टन आत्मा सिंह, नानकमत्ता के अध्यक्ष सूबेदार धर्म सिंह बिष्ट, कैप्टन हरिश्चंद्र कापड़ी, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, हवलदार जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, कैप्टन गणेश पाल, सूबेदार बुद्धि बल्लभ पांडे, हवलदार भोपाल भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पूर्व सैनिकों को एक मंच पर लाने पर हुई चर्चा



पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन की बैठक में पूर्व सैनिकों को एक मंच पर लाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं और आश्रित मौजूद रहे।



मुख्य अतिथि सेवानिवृत मेजर जनरल मोहनलाल असवाल और ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी (सेना मेडल) रहे। मुख्य अतिथियों ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक संगठन पूरे प्रदेश के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। संगठन की ओर से अतिथियों को पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर मांग पत्र सौंपा गया।




संगठन के मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी ने संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कई पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों की तमाम समस्याएं हैं। पूर्व सैनिक यदि एक मंच पर आएंगे तो समस्याओं के समाधान को लेकर ठोस पहल हो सकेगी। उन्होंने सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए सरकार की ओर से लागू योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान संगठन और सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों को संगठन के माध्यम से सम्मानित किया गया। संचालन कै. लक्ष्मण सिंह देउपा ने किया। बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed