फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Electrical equipment in 60 houses burnt due to high voltage in Pati

Champawat News: पाटी में हाई वोल्टेज से 60 घरों में बिजली के उपकरण फुंके

Wed, 06 Dec 2023 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 06 Dec 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Electrical equipment in 60 houses burnt due to high voltage in Pati
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के मूलाकोट गांव में अधिक वोल्टेज आने से 60 से अधिक घरों में बिजली उपकरण फुंक गए हैं। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अचानक तेज वोल्टेज आने से लोगों के घरों और कुछ दुकानों के एलईडी बल्ब, मोबाइल चार्जर, पंखे, टीवी, प्रिंटर, मॉनीटर, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर आदि फुंक गए हैं। भुवन अधिकारी, प्रहलाद अधिकारी, अवधेश वर्मा, देवेंद्र सिंह, अंजलि, लाल सिंह, धन सिंह अधिकारी, दीवान सिंह बोहरा, हीरा देवी, रमेश सिंह, गोधन अधिकारी, गंगा अधिकारी आदि ने बताया कि लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इधर ऊर्जा निगम के जेई बसंत बल्लभ गहतोड़ी ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी आने की वजह से लाइन टू फेज हो गई थी। नजदीकी ट्रांसफार्मर से जोड़कर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई है। खराब ट्रांसफार्मर को जल्द ही बदला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed