{"_id":"6830af340bf1d9b2860eb3c3","slug":"education-news-in-district-champawat-news-c-229-1-alm1003-124281-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीबीएसई 12वीं परीक्षा की जिला टॉपर काव्या को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीबीएसई 12वीं परीक्षा की जिला टॉपर काव्या को किया सम्मानित
Fri, 23 May 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 23 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सीबीएसई 12वीं परीक्षा में जिले की टॉपर रही बनबसा निवासी काव्या गोयल को अग्रवाल युवा सभा ने सम्मानित किया। सभा अध्यक्ष मनोज मित्तल की अध्यक्षता एनएचपीसी स्थित केवि क्रमांक दो की कामर्स की छात्रा काव्या ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चंपावत जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। उसकी इस उपलब्धि पर अग्रवाल युवा सभा ने उसे ग्यारह हजार रुपये की नकद राशि और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल के संचालन में हुए कार्यक्रम में तय किया गया कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती और अन्नकूट पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। वहां संजय अग्रवाल, आशीष गर्ग, रोहित अग्रवाल, रजत अग्रवाल, नवल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, हर्षित गोयल, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन