फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   District administration on alert mode regarding Kovid vaccination

कोविड टीकाकरण को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट मोड पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
District administration on alert mode regarding Kovid vaccination
चंपावत में कोविड टीकाकरण को लेकर बैठक में मौजूद डीएम विनीत तोमर और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में कोविड-19 की रोकथाम व टीकाकरण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि कोरोना वायरस की नई लहर शुरू हो गई है, जिसकी रोकथाम के लिए प्रशासन पुरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन

कहा कि कोविड-19 में बिलकुल लापरवाही नहीं बरती जाए, बिना मास्क वाले लोगों के चालान काटे जाएं। उन्होंने सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी को निर्देश दिए कि प्रतिदिन 500 लोगों की सैंपलिंग तथा 2000 लोगों का टीकाकरण करना सुनिश्चित करें। डीएम ने पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वह कोरोना को रोकने में अपना भी योगदान दें। एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कोविड की नई लहर पर अंकुश पाने में हर कोई जिम्मेदार बनें। सबसे पहले बाहर से आने वाले लोगों को चिह्नित करना जरूरी है। बैठक में सीडीओ आरएस रावत, सीईओ आरसी पुरोहित, सीओ अशोक कुमार, एपीडी विम्मी जोशी, डीडीओ संतोष कुमार पंत, डीपीआरओ सुरेश बेनी, तहसीलदार ज्योति धपवाल, बीडीओ कमल कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed