फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Degree College Champawat team winner in Under-19 girls football

Champawat News: अंडर-19 बालिका फुटबाल में डिग्री कॉलेज चंपावत की टीम विजेता

Thu, 14 Dec 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 14 Dec 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Degree College Champawat team winner in Under-19 girls football
चंपावत गोरलचौड़ मैदान में खेल महाकुंभ के तहत फुटबाल प्रतियोगिता में जूझते प्रतिभागी। संवाद
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में युवा कल्याण विभाग के जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को बालिका वर्ग की अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 की फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें अंडर-19 में चंपावत डिग्री कॉलेज की टीम लोहाघाट को हरा कर विजेता बनी।
विज्ञापन

पहला मैच अंडर-14 में जीआईसी चौमेल और जीजीआईसी चंपावत के बीच खेला गया। जिसमें जीजीआईसी चंपावत ने 1-0 से यह मैच अपने नाम किया। अंडर-19 में डिग्री कॉलेज चंपावत ने जवाहर नवोदय को हराया। दूसरा फाइनल मैच अंडर-14 का जवाहर नवोदय और जीजीआईसी चंपावत के मध्य खेला गया। इसमें जीजीआईसी ने 1-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

मैच रेफरी प्रदीप बोहरा, कविता नेगी, दीपक कन्याल, अमन शर्मा, अतुल नाथ, भूप्पी नाथ, तुसार वर्मा रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल ने बताया कि जिला स्तर पर स्थान प्राप्त कर रहे सभी प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर सुरेश जोशी, आशीष पांडे, विनोद सिह, अनीता, किशोर तड़ागी, जीवन कापड़ी, महेंद्र सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed