{"_id":"06c2b8d9ca02ebc6b7c1b0e216b7d67c","slug":"the-thieves-raided-two-homes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विष्णुपुरी कालोनी में दो घरों में चोरों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विष्णुपुरी कालोनी में दो घरों में चोरों का धावा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने शहर से लगी विष्णुपुरी कालोनी में बंद पड़े दो घर खंगाल डाले। एक घर से चोर करीब 11 तोला सोने के आभूषण, एक पायल और 15 हजार रुपये की नगदी चुरा ले गए। वहीं दूसरे घर में चोरी हुए सामान का पता नहीं चल सका है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह विष्णुपुरी कालोनी में देवी प्रसाद शर्मा के मकान का दरवाजा खुला दिखा तो आसपास के लोगों ने उन्हें और पुलिस को फौरन इसकी सूचना दी। देवी प्रसाद शर्मा का परिवार पूजा के लिए अपने मूल गांव गया हुआ था और घटना वाली रात घर में कोई नहीं था। चोर दरवाजों पर लगे तालों को काटकर अंदर घुसे और अलमारियों में रखी 15 हजार रुपये की नगदी और करीब 11 तोला स्वर्ण आभूषण और एक जोड़ी पायल चुरा ले गए हैं। सूचना पर कोतवाल विनोद यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस भुक्तभोगी से घटना के बारे में पूछताछ कर रही थी कि पता चला कि कालोनी में ही राजेंद्र प्रसाद के घर पर भी चोरों ने रात में धावा बोल चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कोतवाल ने बताया कि राजेंद्र के घर से चोरी हुए सामान का अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि देवी प्रसाद शर्मा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
बंद घर बनाए जा रहे हैं निशाना
विष्णुपुरी कालोनी में अक्सर चोरों ने उस घर को निशाना है, जिस घर के लोग ताला लगाकर घर से बाहर गए हों। इससे पूर्व टनकपुर के ज्ञानखेड़ा और बनबसा के दो घरों में भी इसी अंदाज में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया था, जिसका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है।