फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सरकारी जमीन पर बने मकान को ढहाया

सरकारी जमीन पर बने मकान को ढहाया

Sat, 13 Jan 2018 10:42 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर बने मकान को ढहाया

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। प्रशासन ने कोलीढेक में सरकारी भूमि पर बनाए गए एक मकान जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने सेरी गैर में सरकारी जमीन पर दो लोगों द्वारा बनाई गई दीवार को भी जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है।

उप जिला मजिस्ट्रेट आरसी गौतम और तहसीलदार नीलू चावला के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस व प्रशासन की टीम नगर से लगे कोलीढेक पहुंच गई। टीम ने यहां सरकारी भूमि पर बनाए गए मकान को जेसीबी से ढहाया। एसडीएम ने बताया कि कोलीढेक में मदन सिंह पुत्र हयात सिंह ने सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर कॉलम खड़े कर लेंटर डाल दिया था। अवैध निर्माण को खुद हटाने की पूर्व में चेतावनी भी दी गई थी। लेकिन काम बंद करना तो दूर, निर्माण लगातार जारी रखते हुए मकान बना डाला। प्रशासन ने शनिवार को इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रशासन ने सेरीगैर में पार्वती देवी पत्नी त्रिलोक सिंह और दिवान सिंह पुत्र नारायण सिंह द्वारा रास्ते में बनाई गई दीवार को भी ध्वस्त किया। एसडीएम का कहना है कि किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा नहीं जाएगा। टीम में राजस्व उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश, नवीन वर्मा, एसआई हेमंत कठैत, राकेश रौंकली, अशोक पुरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed