{"_id":"68efe0a816b25b7da3002924","slug":"cm-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-schemes-worth-rs-11523-crore-in-champawat-champawat-news-c-8-hld1005-654697-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीएम ने चंपावत में किया 115.23 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीएम ने चंपावत में किया 115.23 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Wed, 15 Oct 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जीजीआईसी परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करते सीएम। स्रोत : सूचना
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रदेशवासियों से स्वदेशी अपनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। स्वदेशी अपनाने से देश समृद्ध होने के साथ किसान, कामगार और छोटे उद्यमी आत्मनिर्भर होंगे। सीएम ने जिले में 115.23 कराेड़ की 43 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
बुधवार को जीजीआईसी में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा सम्मेलन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भारत की पहचान घपले वाले और दब्बू देश के रूप में थी। पीएम मोदी के नेतृत्व के बाद भारत की वैश्विक पहचान बनी है। विश्व में कोई घटना होने पर दुनिया भारत का रुख जानना चाहती है। भारत की पहचान निर्यातक देश के रूप में बन रही है। देश की प्रगति से दुनिया चकित है। पहले देश में आतंकी घटना होने पर सरकारें केवल निंदा करती थी और आज का भारत मुंहतोड़ जवाब देता है।
कहा कि बनबसा में ड्राईपोर्ट निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने एनओसी दे दी है। सीएम ने जीजीआईसी में छात्राओं के साथ मिड डे मील में बनी पूड़ी, चना, खीर खाई। सीएम ने छात्राओं के साथ भोजन प्रार्थना की। वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा, सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट समेत अन्य शामिल रहे।