{"_id":"66d762e50f69b2a9960b66d4","slug":"asi-suspended-in-misconduct-case-champawat-news-c-229-1-shld1026-112539-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दुर्व्यवहार मामले में एएसआई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दुर्व्यवहार मामले में एएसआई निलंबित
Wed, 04 Sep 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। एसपी अजय गणपति ने दुर्व्यवहार के मामले में बाराकोट के एएसआई को निलंबित कर पुलिस लाइन संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच सीओ टनकपुर शिवराज सिंह राणा को दी है।
जानकारी के अनुसार बाराकोट थाने के एएसआई नरेश कुमार किसी व्यक्ति से किसी मामले को लेकर गलत तरीके से बात कर रहे थे। इस बात का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए एएसआई को एक सितंबर को निलंबित कर पुलिस लाइन संबद्ध कर दिया है। उन्होंने मामले की जांच सीओ टनकपुर शिवराज सिंह राणा को सौंपी है।
एसपी ने बताया कि मामले में किसी ने भी लिखित तहरीर नहीं दी है, लेकिन ऑडियाे में आवाज एएसआई की ही लग रही है। इसका संज्ञान लेते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। पुष्टि के लिए इसकी जांच सीओ टनकपुर को दी गई। यदि दुर्व्यवहार से संबंधित ऑडियो सही पाया गया तो फिर कार्रवाई की जाएगी।