फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Accused of molesting and assaulting a minor arrested in champawat

Champawat News: नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों को फोन पर धमका रहा था आरोपी

Mon, 09 Dec 2024 04:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 09 Dec 2024 04:08 PM IST
सार

पॉक्सो के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 20 दिन बाद आरोपी के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन
Accused of molesting and assaulting a minor arrested in champawat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत में पॉक्सो के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 20 दिन बाद आरोपी के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। आरोपी लगातार ग्रामीणों को अलग-अलग नंबर से फोन कर डरा रहा था।

विज्ञापन

कोतवाल प्रताप सिंह नेगी के अनुसार 20 नवंबर को क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि नवीन सिंह ने उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट की। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस 74/115, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।

विज्ञापन

आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकानों को बदल रहा था। अलग-अलग नंबरों से फोन कर पीड़ित परिवार और गांव के लोगों को धमका रहा था। ग्रामीणों में आरोपी का इतना डर था कि वह उसकी धमकी से गांव छोड़ने का मन बना चुके थे। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी नवीन को सूखीढांग क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में एसआई ललित पांडेय, एसआई राधिका भंडारी, एएसआई नरेंद्र सिंह नेगी, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, हेड कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल, उमेश राज, विनोद जोशी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed