{"_id":"682f5e85c6d2349edc0ff394","slug":"a-multipurpose-building-will-be-constructed-in-the-forest-dominated-village-khirdwari-champawat-news-c-229-1-shld1026-124250-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वनराजि बहुल गांव खिरद्वारी में बनेगा बहुउद्देशीय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वनराजि बहुल गांव खिरद्वारी में बनेगा बहुउद्देशीय भवन
Thu, 22 May 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 22 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के वनराजि गांव खिरद्वारी में पीएम जन मन योजना के तहत 60 लाख रुपये से बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जाएगा। भवन बनने के बाद शादी समारोह, सामूहिक कार्यक्रम और बैठक का आयोजन करना वनराजियों के लिए आसान होगा। ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि एक जून को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिरद्वारी वनराजि गांव में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनने वाले बहुउद्देशीय भवन में दो कमरों के साथ ही एक हॉल का निर्माण कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन