फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   50 thousand Indian currency

Champawat News: 50 हजार की भारतीय मुद्रा के युवक धरा गया

Wed, 29 Mar 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 29 Mar 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
50 thousand Indian currency

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने बनबसा के रास्ते नेपाल जा रहे यूपी निवासी एक युवक को पचास हजार रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा है। पुलिस ने पकड़ी गई भारतीय मुद्रा के साथ युवक को कस्टम के हवाले कर दिया। कस्टम ने आरोपी के खिलाफ फेमा एक्ट में केस पंजीकृत कर रकम जब्त कर छोड़ दिया। उस पर कस्टम न्यायालय में मुकदमा चलेगा। प्रमाण नहीं दे पाने पर जब्त रकम भारत सरकार के खजाने में जमा होगी।

बुधवार को शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई हेमंत सिंह कठैत, एचसी कमल कुमार, क्यूआरटी जवान परविंदर राणा आदि भारत- नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच यूपी के जिला पीलीभीत के ग्राम धनकुनी भिकारीपुर निवासी तेज बहादुर (45) को संदिग्धावस्था में रोका गया। तलाशी में उसके पास से पचास हजार की भारतीय करेंसी बरामद हुई जिसके संबंध में वह न तो संतोषजनक उत्तर दे पाया ना ही कोई दस्तावेज ही दिखा पाया। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि पिछले वर्ष से अब तक सीमा पर 1018500 रुपये की भारतीय करेंसी जब्त कर कस्टम के सुपुर्द कर चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed