{"_id":"68389649c0bfb73aca00407f","slug":"30-families-of-pali-forced-to-go-through-bad-route-champawat-news-c-229-1-shld1026-124563-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पाली के 30 परिवार बदहाल मार्ग से जाने के लिए मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पाली के 30 परिवार बदहाल मार्ग से जाने के लिए मजबूर
Thu, 29 May 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 29 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर पाली गांव के लोगों को विधायक निधि से काटी गई सड़क के डामरीकरण का इंतजार है। सड़क बदहाल होने से 30 परिवारों के लिए आवाजाही मुश्किल होती है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक दो किमी सड़क पहुंचने से आवाजाही आसान तो हुई, लेकिन डामरीकरण नहीं होने से बरसात में काफी दिक्कतें होती हैं। कई बार दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने बताया कि सड़क पर डामरीकरण कराया जाएगा।
इधर, ग्रामीण जगदीश चंद्र पांडेय और सोहन पांडेय ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर आवाजाही करना मुश्किल होता है। गांव की रिंग रोड पर अगर डामरीकरण होता तो आवाजाही आसान होती। 30 परिवारों को इससे लाभ तो मिला है, लेकिन डामर नहीं होने के कारण सड़क बदहाल होने लगी है। संवाद