फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The palanquin of Goddess Chandika visited the Adi Badri temple.

Chamoli News: मां चंडिका की डोली ने आदिबदरी मंदिर के दर्शन किए

Thu, 11 Dec 2025 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 11 Dec 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
The palanquin of Goddess Chandika visited the Adi Badri temple.
आदिबदरी। क्षेत्र भ्रमण पर निकली 27 गांवों की अराध्य देवी जिलासू की मां चंडिका की डोली ने आदिबदरी मंदिर के दर्शन किए। भटोली, तोप, जुलगढ़ का भ्रमण करते हुए मां चंडिका की डोली के आदिबदरी पहुंचने पर भक्तों ने फूल मालाओं व जयकारों से उनका स्वागत किया। चंडिका व अन्य देवताओं के पश्वाओं ने आदिबदरी मंदिर परिसर में नृत्य किया। पुजारी चक्रधर थपलियाल ने मां चंडिका को पूजा की थाली अर्पित की। इस अवसर पर चंडिका देवरा आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलवर चौहान, उपाध्यक्ष संदीप चौहान, सचिव ईश्वर सिंह राणा मौजूद थे। इसके बाद मां चंडिका की यात्रा रात्रि विश्राम के लिए आदिबदरी से भलसों गांव के लिए रवाना हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed