फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nikita from Nakot reaches the Grand Finale of Uttarakhand Idol Season 2.

Chamoli News: उत्तराखंड आइडल सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं नाकोट की निकिता

Thu, 03 Sep 2026 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 03 Sep 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Nikita from Nakot reaches the Grand Finale of Uttarakhand Idol Season 2.
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। विकासखंड की नाकोट की निकिता खंडूड़ी (23) उत्तराखंड आइडल सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित हुई है। ग्रैंड फिनाले में प्रदेश के टॉप 10 प्रतिभागियों का चयन हुआ है। 13 सितंबर के बाद दिल्ली में ग्रैंड फिनाले होगा। प्रतियोगिता में अंतिम टॉप पांच प्रतिभागियों का फाइनल चयन होगा। उत्तराखंड आइडल सीजन 2 में निकिता बतौर गायिका के रूप में प्रतिभाग कर रही हैं।

आरएस मीडिया देवभूमि इंपैक्ट फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड आइडल सीजन 2 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित हो रही है। गायन में गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी और हिंदी भाषा शामिल है। निकिता ने बताया कि पहले चयनित प्रतिभागी को 51 हजार, दूसरे को 31 हजार, तीसरे को 21 हजार, चौथे को 11 हजार रुपये और पांचवें को 5 हजार 100 रुपये और ट्रॉफी मिलेगी। निकिता खंडूड़ी वर्तमान में देहरादून से नेट की तैयारी कर रही है। साथ ही संगीत का भी प्रशिक्षण दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed