फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A trek to Simli Base will begin on October 11.

Chamoli News: सिमली बेस के लिए 11 अक्तूबर से शुरू होगी पद यात्रा

Sun, 20 Sep 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 20 Sep 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
A trek to Simli Base will begin on October 11.
फोटो-
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सिमली महिला बेस अस्पतालल को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा दिए जाने की मांग के लिए समिति लोगों के साथ मिलकर सिमली से देहरादून तक पदयात्रा निकालेगी। पद यात्रा के लिए सिमली में चंडिका मंदिर में पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद यात्रा देहरादून जाएगी। इसका शुभारंभ 11 अक्तूबर को होगा।

रविवार को सिमली में बेस अस्पताल संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया बीते अगस्त माह में यहां महिला बेस का बोर्ड बदलकर बेस अस्पताल लिख दिया गया लेकिन शासनादेश आज तक जारी नहीं हुआ। स्थिति यह है कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। ऐसे में इस अस्पताल का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। बैठक में पूर्व प्रधान संतोषी कनवासी, राकेश नेगी, रजनी देवी, कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, सुशील गैरोला, उत्तम तोपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed