फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lord Rudranath seated in Gopinath temple

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ गोपीनाथ मंदिर में हुए विराजमान

Fri, 18 Oct 2019 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Lord Rudranath seated in Gopinath temple
चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट शुक्रवार को वेद मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। देर शाम भगवान रुद्रनाथ गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। अब शीतकाल में सात माह तक भगवान रुद्रनाथ जी के दर्शन गोपीनाथ मंदिर में ही होंगे। रुद्रनाथ की उत्सव डोली सगर गांव में स्थित प्राचीन सकलेश्वर मंदिर से होते हुए गोपीनाथ मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

पंचकेदारों में शामिल चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ का प्राचीन मंदिर मंडल घाटी में समुद्रतल से 11800 फीट की ऊंचाई पर सुरम्य बुग्यालों के बीच स्थित है। शुक्रवार को सात बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद सुबह आचार्य ब्राह्मणों ने रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद किए। इसके बाद रुद्रनाथ भगवान की चल विग्रह डोली और मूर्ति को लेकर भक्तगण 24 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर शाम छह बजे गोपेश्वर नगर स्थित गोपीनाथ मंदिर पहुंचे। रुद्रनाथ भगवान के स्वागत के लिए गोपीनाथ मंदिर परिसर में कई भक्त जुटे हुए थे। गोपेश्वर गांव की महिलाओं और तीर्थयात्रियों ने भी डोली का फूलमालाओं से स्वागत किया और पूजा-अर्चना की। इसके बाद रुद्रनाथ भगवान गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो गए। इस बार 30 हजार से भी अधिक श्रद्घालु रुद्रनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे। इस मौके पर प्रेम बल्लभ भट्ट, पंडित प्रयाग दत्त भट्ट, अनसूया प्रसाद, बदरी प्रसाद, नवीन भट्ट, वंशीधर भट्ट, अवतार सिंह, मनीष नेगी, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed